भारत

भारत के मॉल में आतंकवादियों के हमले से खलबली, मची अफरातफरी, था पुलिस का मॉक ड्रिल

jantaserishta.com
28 Nov 2021 3:37 PM IST
भारत के मॉल में आतंकवादियों के हमले से खलबली, मची अफरातफरी, था पुलिस का मॉक ड्रिल
x
गोलियों की बौछार से खलबली मच गई.

नई दिल्ली: बीते शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के पॉश MGF मॉल में आतंकवादियों के गोलियों की बौछार से खलबली मच गई. कुछ देर बाद पता लगा यह दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल है. समय-समय पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली पुलिस द्वारा ऐसे मॉक ड्रिल होते रहते हैं.

'साकेत का पॉश मॉल के शोरूम में दो आतंकवादी हथियारों से लैस अंदर घुस गए हैं. वह मॉल में काम करने वाले लोगों को बंधक बनाकर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही साथ पूरे मॉल को बम से उड़ाने की भी धमकी दे रहे हैं.' यह दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल का दृश्य है. कहीं से भी यह नहीं लगता कि यह बनावटी आतंकवादी हैं. मॉल के कर्मचारियों द्वारा 100 नंबर पर कॉल की गई.
कॉल के तुरंत बाद स्थानीय थाने का स्टाफ मॉल के अंदर पहुंच गया. यह कॉल आतंकवादी घटना की थी, लिहाजा दिल्ली के सारे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गए और सभी यहां पर अपने वक्त के हिसाब से पहुंचने लगे. सानिया थाने के अलावा दमकल बम स्क्वायड स्पेशल सेल cat ambulance के साथ SWAT की टीम मौके पर पहुंचीं. SWAT टीम के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आतंकवादियों को अपने काबू में कर लिया. घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.
100 नंबर के कॉल के कुछ ही देर बाद ही दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अपने पूरे स्टाफ के साथ मॉल में पहुंच गए. उन्होंने ही यह बात स्पष्ट कर दी कि यह एक मॉक ड्रिल था और इलाके में सुरक्षा की जांच के लिए इस तरह के ड्रिल हमेशा कराया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story