भारत

मारा गया कंधार विमान हाईजैक में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री, अब हुआ ये खुलासा!

jantaserishta.com
8 March 2022 11:43 AM IST
मारा गया कंधार विमान हाईजैक में शामिल आतंकी जहूर मिस्त्री, अब हुआ ये खुलासा!
x

तस्वीर साभार: AP

नई दिल्ली: एयर इंडिया के विमान IC- 814 को हाईजैक करने वाले आतंकियों में से एक आतंकी जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद की हत्या की खबर है. पाकिस्तान के कराची में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मार्च को बाइक सवार दो हमलावरों ने टारगेट किलिंग के तहत घर में घुसकर जहूर मिस्त्री को गोली मार दी. जहूर मिस्त्री जैश का आतंकी था और कराची में एक व्यापारी के तौर पर पहचान छुपा कर रहता था.

सीसीटीवी में दोनों हमलावरों की फुटेज कैद भी हुई लेकिन उनको पहचाना नहीं जा सका क्योंकि दोनों ने मास्क लगा रखा था. सूत्रों के अनुसार, दोनों बाइक सवार हमलावरों ने रेकी करके टारगेट किलिंग को अंजाम दिया और फरार हो गए.
इस हत्याकांड में जैश के आतंकियों में हड़कंप मचा हुआ है और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भी हैरान है. पाकिस्तानी मीडिया में कहीं भी इस हत्याकांड की कोई कवरेज नहीं हुई है. पाकिस्तान के जियो टीवी ने इस हत्याकांड की रिपोर्टिंग तो की है लेकिन जहूर मिस्त्री का असली नाम नहीं बताया गया है.
अपनी रिपोर्ट में जियो टीवी ने बस इतना कहा कि कराची में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई है. रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया गया और बताया गया कि हत्या की पूरी प्लानिंग की गई थी.
जहूर मिस्त्री की हत्या के बाद भारी फोर्स मौके पर तैनात की गई थी. आतंकी के जनाजे में जैश के कई बड़े आतंकियों के शामिल होने की खबर भी है.
कौन था जहूर मिस्त्री
जैश का आंतकी जहूर मिस्त्री एयर इंडिया के IC-814 का अपहरण करने वाले पांच आतंकवादियों में शामिल था. 24 दिसंबर 1999 में आंतकियों ने भारतीय विमान का हवा में अपहरण कर लिया था. विमान को नेपाल के काठमांडू से अपहरण कर अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया.
विमान के यात्रियों को एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा गया और मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद और अहमद ओमर सईद शेख जैसे आतंकियों की रिहाई के बदले में यात्रियों को छोड़ा गया. इस विमान अपहरण में एक यात्री की मौत हो गई और 170 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था.
इस घटना के बाद जहूर अंडरग्राउंड हो गया था. कुछ समय बाद पता चला कि वो कराची में नाम बदलकर कोई बिजनेस चला रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story