भारत

कश्मीरी पंडित को मारने वाला आतंकी मुठभेड़ में ढेर

jantaserishta.com
28 Feb 2023 12:33 PM IST
कश्मीरी पंडित को मारने वाला आतंकी मुठभेड़ में ढेर
x

फाइल फोटो

दो दिन के अंदर सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।
श्रीनगर (आईएएनएस)| दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को एक कश्मीरी हिंदू संजय शर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी को पुलवामा के पदगामपुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए आतंकी की पहचान पुलवामा के अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, उसने शुरू में आतंकवादी संगठन एचएम के लिए काम किया था। आजकल वह टीआरएफ के साथ काम कर रहा था। दिवंगत संजय शर्मा का हत्यारा मारा गया।
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद लड़ाई शुरू हुई थी।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story