भारत

मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी ने प्रवासी मजदूरों पर किया था हमला: पुलिस

jantaserishta.com
20 Nov 2022 12:45 PM IST
मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी ने प्रवासी मजदूरों पर किया था हमला: पुलिस
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के चेकी डूडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में मृत आतंकी ने इस महीने की शुरुआत में दो प्रवासी मजदूरों पर हमला किया था। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हमले में एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुठभेड़ में मृत आतंकी सज्जाद तांत्रे, पहले लश्कर का सहयोगी था और पीएसए से रिहा हुआ था। उसने 13 नवंबर को अनंतनाग के राखमोमेन, बिजबेहरा में दो मजदूरों पर हमला किया था।
बाद में हमले में घायल मजदूर छोटा प्रसाद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके खुलासे पर हमले में इस्तेमाल हथियार व वाहन भी बरामद किया गया।
इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जब तलाशी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा, तो आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। जवाबी हमले में कुलगाम के लश्कर आतंकी सज्जाद तांत्रे को गोली लगी।
पुलिस ने कहा कि घायल आतंकी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story