भारत

आतंकी इमरान बशीर गनी मारा गया, मजदूरों पर फेंका था ग्रेनेड

Nil dhankar
19 Oct 2022 6:15 AM IST
आतंकी इमरान बशीर गनी मारा गया, मजदूरों पर फेंका था ग्रेनेड
x

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी मुठभेड़ में मारा गया. उसे सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़ लिया था और उसके खुलासे के बाद दूसरी जगहों पर रेड डाली जा रही थी. इस बीच शोपियां के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकी की गोली ही इमरान बशीर गनी को लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई.

जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया कि शोपियां में पकड़ा गया हाइब्रिड आतंकी मारा गया. उसे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में गोली लगी. पुलिस और सुरक्षा बल उसी के खुलासे पर छापा मार रहे थे. जब सुरक्षाबल नौगाम पहुंचे तो यहां उन्हें आतंकी दिखाई दिए, जिनसे मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकियों की गोली से ही शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला इमरान बशीर गनी मारा गया.

Next Story