भारत

जेल में बंद आतंकी को उतारा मौत के घाट, सिर पर वार

jantaserishta.com
9 Feb 2026 7:32 PM IST
जेल में बंद आतंकी को उतारा मौत के घाट, सिर पर वार
x
बड़ी खबर.
फरीदाबाद: फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप जेल में ही बंद कैदी अरुण चौधरी पर लगा है, जिसे कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था. बताया गया है कि उस पर नुकीली चीज से हमला किया गया. पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. जेल सूत्रों के मुताबिक, देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया.
बता दें कि 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को पाली गांव के पास दो हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था. वह अयोध्या को दहलाने की साजिश रच रहा था. अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था. उसके पास कुछ वीडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी डिटेल थीं. गुजरात ATS और हरियाणा STF ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया था. उसके पास से मिले दो हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया गया था.
आतंकी अब्दुल रहमान को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स, फरीदाबाद ने 2 मार्च को गुजरात ATS और केंद्रीय एजेंसी IB की मदद से पकड़ा था. गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया.
जांच में सामने आया कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था. अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए बांस रोड स्थित खेत के पास गड्ढा खुदवाकर जमीन में दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर छिपाए थे. अब्दुल रहमान का सोशल मीडिया अकाउंट ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने का कारण बना. इसी के जरिए वह मोस्ट वांटेड आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में आया था.
जांच में पता चला कि करीब डेढ़ साल से अब्दुल रहमान सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो अपलोड कर रहा था. उसने सबसे पहले TikTok पर अकाउंट बनाकर ऐसे वीडियो डाले. TikTok पर बैन लगने के बाद उसने Instagram पर अकाउंट बनाया. वहां भी उसने भड़काऊ वीडियो और तकरीरें पोस्ट कीं, जिसके चलते Instagram ने उसके अकाउंट पर कई बार स्ट्राइक लगाई. इन वीडियो के जरिए वह अबू सूफियान की नजर में आया, जिसके बाद ISKP-AQIS ने उसका ब्रेनवॉश कर ऑनलाइन आतंकी ट्रेनिंग देनी शुरू की.
बार-बार स्ट्राइक लगने के बाद वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था. हरियाणा STF, गुजरात STF और यूपी STF ने उसे ट्रैक करना शुरू किया. अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद में दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर गड्ढे में छिपवाए थे. उसे 4 अप्रैल को अयोध्या जाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उससे पहले 2 मार्च को ही गुजरात ATS और हरियाणा STF ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story