आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट का खुलासा, NIA ने चार्जशीट में बताया

दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ मामले में चार्जशीट दाखिल की है. नई दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में NIA की विशेष अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में फरार आरोपी नीरज पंडित उर्फ नीरज फरीदपुरिया और अनिल सिंह का नाम शामिल है.
एनआईए की जांच के अनुसार खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य अर्श डाला भारत में एक आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट को फंडिंग कर रहा था, जिसमें ये दोनों आरोपी भी शामिल थे. जांच में पता चला है कि ये आरोपी लगातार अर्श डाला और बंबीहा गैंग के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे.
ये दोनों हरियाणा के पलवल में जसवीर डीघोट की हत्या की साजिश में भी शामिल थे. अनिल सिंह को 5 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि नीरज पंडित अभी भी फरार है.





