भारत

आतंकवादी हमला हुआ, भारतीय सेना के शिविर को बनाया गया निशाना

jantaserishta.com
7 July 2024 8:56 AM IST
आतंकवादी हमला हुआ, भारतीय सेना के शिविर को बनाया गया निशाना
x
देखें वीडियो.
राजौरी: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया है. इस अटैक में आर्मी का एक जवान घायल हो गया है. आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की. इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की. घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया.
आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सेना और पुलिस ने इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया. इस हमले में शहीद होने वाला एक जवान महाराष्ट्र के अकोला से था. शहीद की पहचान प्रवीण प्रभाकर जंजाल के रूप में हुई. सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद आतंक विरोधी अभियान चलाया था, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.
बता दें कि सेना का पहला अभियान शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना शुरू हो गई. सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए थे. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. दरअसल, सेना को कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के मामले पहले भी सामने आए हैं. हाल ही में 6 मई को कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. लश्कर के ठिकाने की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त बल इलाके में पहुंचे थे और तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया था.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था. सुरक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में IAF का 1 जवान शहीद हो गया था, जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे. अधिकारियों ने बताया था कि हमला शाम के समय तब हुआ जब वायुसेना का काफिला जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story