भारत

पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, SPO शहीद, 5 जवान घायल

Nil dhankar
11 Feb 2022 6:09 PM IST
पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, SPO शहीद, 5 जवान घायल
x

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के निशात पार्क में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंक कर अटैक कर दिया. इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ शहीद हो गए और जांच जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. इस बीच, सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, कि निशात पार्क के पास आतंकवादियों ने नाका पार्टी पर ग्रेनेड फेंका. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी को जवाबी कार्रवाई करते समय अपनी जान गंवानी पड़ी है. वहीं, पांच जवान घायल हो गए. इन घायलों में 2 सीमा सुरक्षा बल (BSF) और 3 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं.

Next Story