भारत

कांग्रेस नेता पर आतंकी हमला, गोली मारकर हत्या की गई

Nilmani Pal
19 Sept 2023 6:52 AM IST
कांग्रेस नेता पर आतंकी हमला, गोली मारकर हत्या की गई
x
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पंजाब। मोगा जिले में स्थानीय कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर बल्ली की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना बल्ली के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

बल्ली डाला गांव के रहने वाले थे और अजीतवाल में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष थे. इस घटना के कुछ घंटों बाद कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला ने फेसबुक पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली. अर्श डाला ने फेसबुक पोस्ट में यह आरोप लगाया कि बल्ली ने उसका भविष्य खराब कर दिया और उसे गैंगस्टर बनने पर मजबूर कर दिया था. डाला ने कहा कि उसकी मां की पुलिस हिरासत के पीछे भी बल्ली का हाथ था. इन सबका बदला लेने के लिए ही बल्ली की हत्या की गई.


Next Story