भारत

CISF जवानों पर आतंकी हमला, ASI शहीद

Nil dhankar
22 April 2022 8:27 AM IST
CISF जवानों पर आतंकी हमला, ASI शहीद
x
बड़ी खबर

जम्मू। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में सीआईएसएफ की बस पर हमला हो गया है. यहां जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया.

सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force) की तरफ से आतंकी हमले (Terrorist Attack in Jammu Kashmir) में जवाबी कार्रवाई की गई है. मामले की जानकारी सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को वहां से भागने पर मजबूर किया गया. सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक एएसआई शहीद हो गया और दो अन्य जवान घायल हुए हैं.


Next Story