भारत

सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला, अब हुआ ये बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
23 April 2022 11:55 AM IST
सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला, अब हुआ ये बड़ा खुलासा
x

नई दिल्ली: जम्मू हमले पर बड़ा खुलासा हुआ हैPM के दौरे से पहले आर्मी कैंप आतंकियों के निशाने पर था इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, CISF के जवानों को लेकर जा रही जिस बस पर आतंकी हमला हुआ उसका ड्राइवर CISF से ताल्लुक नहीं रखता था

आपको बता दें की जम्मू के चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बस पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया बस में 15 जवान सबार थे और वे ड्यूटी पर जा रहे थे।
अधिकारी ने कहा, "जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को सुबह की शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले को टाल दिया और जवाबी कार्रवाई की जिससे आतंकियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।"
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में सीआईएसएफ के एक एएसआई की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story