भारत

पार्षदों की मीटिंग के दौरान आतंकी हमला, एक PSO समेत दो की मौत, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

jantaserishta.com
29 March 2021 2:24 PM IST
पार्षदों की मीटिंग के दौरान आतंकी हमला, एक PSO समेत दो की मौत, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
x
इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है.

जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके से एक बड़ी आतंकी हमले खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक सोपोर में बीडीसी चेयरपर्सन फरीदा खान पर सोमवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक PSO समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं हमले में फरीदा खान गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि फरीदा खान को इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस हमले के बाद इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है.

इस हमले में कितने आतंकी शामिल थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. आतंकियों के इलाके में ही छिपे होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
हाल ही में जम्मू कश्मीर के सोपोर में एक और आतंकी हमला हुआ थ. जिसमें उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले में आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था. पुलिस चौकी पर हुए इस आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस चौकी पर हुए इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story