लाल चौक के पास आतंकी हमला मामला, तीन दशकों में पहली बार सभी क्षेत्रों के कश्मीरियों ने हमले का एक साथ किया विरोध

नई दिल्ली: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले (Grenade attack) का विरोध करने कश्मीरी सोमवार को एक साथ आए. तीन दशकों ऐसा पहली बार था जब सभी क्षेत्रों के कश्मीरियों ने हमले का एक साथ विरोध किया. एक घंटे से अधिक समय तक जारी कैंडललाइट विरोध (Candlelight protest) कश्मीर घाटी में एक अलग तरह का प्रदर्शन था. बता दें समाज के विभिन्न वर्गों के करोड़ों नागरिकों ने सोमवार शाम लाल चौक (Lal Chowk) पर कैंडल मार्च निकाला और बाद में घंटा घर के पास फुटपाथ पर धरना दिया और आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





