भारत

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 April 2023 5:47 PM IST
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से आतंकी सहयोगी गिरफ्तार
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, हंदवाड़ा पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम गनई मोहल्ला पजलपोरा मागम में नियमित जांच कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने संयुक्त दल से बचने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने चतुराई से उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने कहा, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हथगोला और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। व्यक्ति की पहचान अमरगढ़ तरथपोरा निवासी खुर्शीद अहमद भट के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा, शुरुआती जांच से पता चला है कि भट प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story