भारत

हथगोले और पिस्टल के साथ आतंकी गिरफ्तार

Nilmani Pal
6 March 2025 7:55 AM IST
हथगोले और पिस्टल के साथ आतंकी गिरफ्तार
x

यूपी। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गुरुवार तड़के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था. संदिग्ध आतंकवादी लजार मसीह को सुबह करीब 3.20 बजे पकड़ा गया. वह पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का रहने वाला है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा कि यह ऑपरेशन कौशांबी के कोखराज पुलिस थाना क्षेत्र में चलाया गया. यश ने कहा, 'उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई गुर्गों के सीधे संपर्क में है.

उन्होंने बताया कि यूपी एसटीएफ आतंकी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद करने में सफल रही. आतंकी के पास से बरामदगी में 3 हथगोले, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस शामिल हैं. इसके अलावा उसके कब्जे से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. एडीजी ने अमिताभ यश ने बताया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर, 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था.


Next Story