भारत

आतंकवादी गिरफ्तार, एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, 14 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद

jantaserishta.com
27 Jun 2022 9:20 AM IST
आतंकवादी गिरफ्तार, एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, 14 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी के पास से चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाश दल ने डोडा शहर के बाहरी इलाके से आतंकवादी को पकड़ लिया। आतंकी से पूछताछ जारी है।

वहीं, पुलवामा जिले में इस महीने की शुरुआत में एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में उसके रिश्तेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद की 16 और 17 जून की दरमियानी रात को उनके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव धान के एक खेत में मिला था।
प्रवक्ता ने बताया कि सम्बूरा पम्पोर के रहने वाले आरोपी अर्सलान बशीर उर्फ फैजल, तौकीर मंजूर और ओवैस मुश्ताक अधिकारी के पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि मंजूर पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार भी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने आतंकवादी माजिद नजीर वानी के कहने पर अहमद की कथित तौर पर हत्या की। वानी 21 जून को पुलवामा के तुज्जान इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story