भारत

आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद

jantaserishta.com
23 Jan 2026 3:59 PM IST
आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद
x
अमृतसर: गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आतंकी ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एक बड़ी सफलता में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने बैन आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है और एक हैंड ग्रेनेड के साथ एक एडवांस्ड पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।"
डीजीपी ने बताया कि एक सुरक्षा प्रतिष्ठान पर होने वाले संभावित हमले को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है। यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स- निशान जौरियन, आदेश जमराई और सिम्मा देओल के निर्देशों पर काम कर रहा था। एसएसओसी, अमृतसर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है। डीजीपी गौरव यादव ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।
इससे पहले, एक अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीजीपी ने बुधवार को बताया कि गुरदासपुर पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 1 आरोपी को गिरफ्तार किया और 5 आधुनिक बरामद की। गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल थे और विदेशी हैंडलर के निर्देश पर गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। थाना घुमन कलां, गुरदासपुर में आर्म्स एक्ट के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
डीजीपी ने दावा किया कि संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story