भारत

जंगली हाथियों का आतंक: महिला को मार डाला, ग्रामीणों में हड़कंप

jantaserishta.com
4 Feb 2023 11:41 AM IST
जंगली हाथियों का आतंक: महिला को मार डाला, ग्रामीणों में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बच्ची को नहीं मारा।
खूंटी: झारखंड (jharkhand) के रांची (Ranchi) जिले में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई. वहीं, महिला के बच्ची की रोने की आवाज सुन हाथी ने उसे छोड़ दिया और फिर जंगल की ओर भाग गया. बताया गया कि हाथी महिला को बच्ची समेत अपनी सूंड से उठाकर दूर ले गया था. फिर महिला की जमीन पर पटक-पटक कर जान ले ली. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता दी है.
दरअसल, घटना शुक्रवार-शनिवार रात को जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ गांव में हुई. रात करीब 1 बजे गांव में 50 के करीब हाथियों का झुंड घुस आया था. उनमें से एक हाथी ग्रामीण बुद्धेश्वर महतो के घर की दीवार तोड़ घुस गया. उस समय बुद्धेश्वर अपनी वैशाखी देवी और एक साल की बच्ची के साथ सोए हुए थे.
परिवार कुछ समझ पाता उसके पहले ही जंगली हाथी वैशाखी को उसकी बच्ची समेत सूंड में उठाककर दूर निकल गया. पति बुद्धेश्वर ्अपनी जान बचाने के लिए घर में बनी चौकी के नीचे जा छुप गया. इधर गांव के अन्य लोग भी अपने-अपने घरों में जाकर छुप गए.
अपनी सूंड़ में वैशाखी और उसकी बच्ची को उठाकर हाथी थोड़ी दूर तक गय. फिर उनसे वैशाखी को कई बार जमीन पर पटका. इस दौरान बच्ची छिटककर जमीन पर जा गिरी और रोने लगी. उसके रोने की आवाज सुन कर हाथी ने वैशाखी को सूंड़ से नीचे फेंक और जंगल की ओर भाग निकला.
हाथियों का तांडव कम होने पर पति गांव के अन्य लोगों के साथ वैशाखी और बच्ची के पास पहुंच तो पाया कि मां की मौत हो चुकी थी, लेकिन बच्ची सही सलामत थी.
गांव वालों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी. इसके बाद कई टीम गांव पहुंची. देखा तो महिला की मौत हाथी के हमले में हो गई थी. वहीं, घर को नुकसान पहुंचाया गया था. वन विभाग ने तत्काल पीड़ित परिवार को प्रथम किस्त मुआवजा के तौर पर 50 हजार नगद दिया. अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित परिवार को बाकी की 3 लाख रुपये की मुआवजा राशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दे दी जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story