भारत

आदमखोर बाघ का आंतक: 160 ट्रैप कैमरे,21 गांव में दहशत और पिंजरे में बैठे कर्मचारी, पढ़े ये खौफनाक खबर

jantaserishta.com
19 Oct 2020 3:43 PM IST
आदमखोर बाघ का आंतक: 160 ट्रैप कैमरे,21 गांव में दहशत और पिंजरे में बैठे कर्मचारी, पढ़े ये खौफनाक खबर
x

महाराष्ट्र में चंद्रपुर के राजुरा तहसील में आरटी1 नामक आदमखोर बाघ ने आतंक मचाया हुआ है जो अब तक आठ लोगों की जान ले चुका है. इस आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक नया तरीका निकाला है.

वन विभाग ने अपने ही कर्मचारियों को पिंजरे में बैठने का फरमान जारी किया है. वन विभाग के मुताबिक, जंगल में दो अलग पिंजरे लगाए गए हैं. एक में कर्मचारी बैठेंगे और दूसरे पिंजरे में बाघ के आते ही रस्सी खींच कर बाघ को पकड़ा जाएगा.

इसके लिए आठ घंटे की तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी पिंजरे में बैठाए जाएंगे और इनके पूरी तरह सुरक्षित होने की जानकारी वन विभाग के अधिकारी दे रहे हैं.

अब तक आठ किसानों को मारने वाले इस बाघ ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया हुआ है तो कई लोगों को घायल भी किया है. RT 1 बाघ के बढ़ते आतंक को देखते हुए इस बाघ को गोली मारने की मांग जोर पकड़ने लगी है.

इसके लि‍ए वन विभाग के खिलाफ मोर्चे निकाले गए. इलाके के 21 गांव इस बाघ की दहशत से जूझ रहे हैं. किसान खेत में नहीं जा रहे हैं, गांव सुनसान हैं, लोग डरे हुए हैं.

वन विभाग के कर्मचारी पिछले 7 महीनों से इस बाघ को पकड़ने के लिए रात दिन जंगल में गश्त लगा रहे हैं. करीब 160 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं. इसके बावजूद वन विभाग इस बाघ को पकड़ने में नाकामयाब रहा है.

अब जंगल में पिंजरे लगाए गए हैं और झाड़ियों में छि‍पाये गए एक पिंजरे में वन कर्मचारियों को बैठाया जा रहा है. बाघ के भ्रमण मार्ग पर बने पुल के नीचे दूसरा पिंजरा बनाया गया है. दूसरे पिंजरे के गेट की रस्सी वन कर्मचारियों के हाथ में रहेगी. जैसे ही बाघ पिंजरे में आएगा, वन कर्मचारी के रस्सी खींचते ही पिंजरे का गेट बंद हो जायेगा और बाघ पिंजरे में कैद हो जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story