भारत

दबंगों का आतंक, मामूली विवाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दोनों पक्ष के चार को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 May 2026 6:07 PM IST
दबंगों का आतंक, मामूली विवाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने दोनों पक्ष के चार को किया गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दबंगों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र की एक निजी सोसायटी का है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आधा दर्जन दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस घटना में एक युवक और उसकी नाबालिग बेटी घायल हो गईं, जबकि पूरी वारदात सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि सोसायटी में रास्ते और स्कूटी की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआती विवाद शांत होने के बाद मामला दोबारा भड़क गया और दबंगों ने परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि महिलाओं और बच्ची तक को नहीं बख्शा गया। मां के सामने ही पिता और बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के दौरान सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि थाना बिसरख क्षेत्र में 10 मई को स्कूटी से टक्कर लगने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। प्रारंभिक विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच दोबारा झगड़ा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपों की जांच भी जारी है।
हालांकि, घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि खुलेआम लाठी-डंडों से हमला होना और महिलाओं-बच्चियों की पिटाई होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story