भारत

एंटी करप्शन ब्यूरो का खौफ, तहसीलदार ने जलाए 5 लाख, लेकिन भी फिर हुआ ये हश्र

jantaserishta.com
7 April 2021 9:28 AM IST
एंटी करप्शन ब्यूरो का खौफ, तहसीलदार ने जलाए 5 लाख, लेकिन भी फिर हुआ ये हश्र
x
अजीबो-गरीब घटना सामने आई है.

हैदराबादः तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिला में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के शिकंजे से बचने के लिए एक तहसीलदार ने पांच लाख रुपये को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने घूस के रूप में इन पैसों को लिया था. एसीबी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार के द्वारा घूस के रूप में लिए गए पांच लाख रुपयों में ले दो हजार के 46 नोट लगभग पूरी तरह से जला दिए गए जबकि बाकी के पांच सौ और दो हजार नोट आंशिक तौर पर जला हुआ बरामद किया गया.

एसीबी ने बताया कि तहसीलदार ने एक काम करवाने के एवज में एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये घूस की मांग की थी. हालांकि जानकारी के मुताबिक ऑफिस की ओर से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था जिसके बाद भी तहसीलदार की ओर से घूस लिया गया था.
शिकायत मिलने के बाद एसीबी अधिकारियों ने गुप्त तरीके से मामले की जांच पड़ताल की. जांच के दौरान एसीबी के अधिकारियों लग गया कि घूस लेने के बात सच है जिसके बाद एक्शन के लिए प्लान बनाया और तहसीलदार को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया.
जैसे ही तहसीलदार को एसीबी के आने की भनक लगी तुरंत घूस लिए गए पैसों में आग लगा दिया. इसी दौरान एसीबी की टीम ने घर में घुसकर तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार के खिलाफ कई धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story