भारत

आवारा कुत्तों का आतंक जारी, बच्ची पर झुंड ने हमला किया

jantaserishta.com
15 April 2023 11:02 AM IST
आवारा कुत्तों का आतंक जारी, बच्ची पर झुंड ने हमला किया
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के रोहिणी इलाके में आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के हमले के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में छह साल की बच्ची पर चार-पांच कुत्तों के झुंड ने हमला किया, जबकि दूसरे मामले में साइकिल चला रही एक 15 वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। पहली घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुत्तों को बच्चे पर हमला करते देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, घटना 12 अप्रैल की रात करीब नौ बजे की है।
रोहिणी के पॉकेट 15 की रहने वाली मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्तों का एक झुंड आया और उस पर हमला कर दिया।
बच्ची मदद के लिए चिल्लाई। चीखें सुन वहां मौजूद एक सुरक्षा गार्ड मदद के लिए दौड़ा और कुत्तों को भगाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके पूरे शरीर पर कुत्तों ने काटा है।
स्थानीय निवासी रवि ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। उन्होंने कहा, वे हर रोज हम पर हमला करते हैं। यह सभी क्षेत्रों में हो रहा है। अब हम अपने बच्चों को बाहर भेजने से डरते हैं।
दूसरी घटना भी पॉकेट 15 में हुई, जहां साइकिल चला रही 15 वर्षीय किशोरी पर कुत्तों ने हमला किया, लेकिन उसने किसी तरह खुद को बचा लिया। इसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए।
किशोरी ने कहा, जिस दिन आवारा कुत्ते ने मुझ पर हमला किया, उसके बाद से मैं डर में जी रही हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story