भारत

आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
11 Jun 2022 5:11 PM IST
आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे ने तोड़ा दम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नोच-नोच के खाया।

नागपुर: नागपुर के ग्रामीण इलाके काटोल से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है, यहां एक 5 वर्ष के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच के खा लिया और घायल बालक की मौत हो गई. ये घटना आज सुबह की है जब पांच वर्षीय विराज राजू जयवार सुबह छह बजे के दरमियान अपने बडी बहन के साथ घूमने (मॉर्निंग वाक ) के लिए गया था, तभी बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया.

जैसे ही उसकी बहन ने ये देखा तभी वो जोर जोर से चिलाने लगी, लेकिन सुबह का वक्त होने की वजह से यहां आवाजाही ना के बराबर थी. जिस वजह से कोई मदद के लिए नही आ पाया.
इन कुत्ते के झुंड ने जब मासूम बालक पर हमला किया तब बच्चा खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुत्तों के झुंड से खुद को बच्चा बचा नही पाया. इन कुत्तों ने बालक को खींच के पास में ही बन रहे एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए और उसे नोच नोच के खाने लगे, बच्चा इस कद्र घायल हो गया की उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई.
यह हादसा नागपुर जिल्हे मे काटोल के पॉश इलाके धंतोली में हुआ. जिसके बाद जनता में काफी रोष भी दिखा. आवारा कुत्तों के आतंक से आस-पास के लोग परेशान हैं. बच्चे के पिता का नाम राजू जयवार है और वह पेशे से किसान है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story