भारत
OMG! परिवार में भय का माहौल, एक ही कुत्ते ने...पूरी खबर हैरान कर देगी
jantaserishta.com
23 Sept 2024 5:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
9 बार हमला किया.
अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमौली मोहद्दीनपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमले से एक परिवार दहशत में है। बीते दिनों कुत्ते के हमले से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। छह माह में एक ही कुत्ते ने दंपति पर नौ बार हमला किया है। कुत्ते के खौफ में दंपति घर छोड़कर पिछले चार दिनों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के दरबार में शरण लिए हुए हैं। उनका टीचर बेटा भी कुत्ते के डर के कारण ही घर में कैद है। वह कहीं नहीं जा पा रहा है। अधिकारियों को भी उस कुत्ते के बारे में शिकायत की गई है लेकिन कोई एक्शन हीं हो सका है।
अमौली मोहद्दीनपुर गांव में कुत्ता गांव के कृष्ण कुमार उपाध्याय व उनकी पत्नी पुष्पा उपाध्याय पर पिछले छह महीने में नौ बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर चुका है। बीते दिनों कुत्ते के हमले से कृष्ण कुमार उपाध्याय को गंभीर चोटें आई थी। पैर में 10 टांके भी लगे थे। कुत्ते ने उनको दस मीटर तक घसीटते हुए बुरी तरह घायल कर दिया था।
पीड़ित केके उपाध्याय ने बताया कि कुत्ते के भय से उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनका बेटा अनूप टीचर है लेकिन कुत्ते के डर से वह स्कूल नहीं जा पा रहा है। इसकी शिकायत सम्मनपुर पुलिस से लेकर पुलिस कप्तान, जिलाधिकारी व वन विभाग के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। उन्होंने बताया कि कुत्ते को पकड़वाने का आदेश उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ल ने पशुपालन विभाग समेत डीएफओ व ग्राम प्रधान को दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





