भारत
रेत माफिया का आतंक, ट्रैक्टर से कुचलकर हेड कांस्टेबल की हत्या, विपक्ष हमलावर
jantaserishta.com
16 Jun 2023 4:52 PM IST

x
अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर का पीछा किया।
कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के नारायणपुरा गांव में रेत के अवैध कारोबार को रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिस हेड कांस्टेबल की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। रेत के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर गुरुवार की रात दस बजे हेड कांस्टेबल मैसूर चौहान और कांस्टेबल प्रमोद डोडमनी नारायणपुरा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर का पीछा किया।
पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को रोकने के निर्देश दिए। लेकिन, ड्राइवर ने ट्रैक्टर को रोकने की बजाए पुलिसकर्मियों की बाइक पर चढ़ा दी। इस घटना में हेड कांस्टेबल मैसूर चौहान की मौत हो गई। जबकि, कांस्टेबल प्रमोद डोडमनी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस खौफनाक घटना को लेकर नेलोगी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सिद्दप्पा को हिरासत में ले लिया है और दूसरे आरोपी साईबन्ना की तलाश जारी है।
कलबुर्गी की घटना पर मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि मैंने जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक से बात की है और जांच का आदेश दिया है। कर्नाटक के मंत्री एमसी सुधाकर ने कहा यह घटना बहुत चौंकाने वाली है। इसके पीछे जो भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर हालत में न्याय किया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि भीमा नदी से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा था। जिले के भीमा, कगीना, मुल्लामारी, बेनेथोरा और कमलावती नदियों की रेत की मांग काफी ज्यादा है। इसकी कीमत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कलबुर्गी से रेत निकालकर सीमावर्ती जिले के महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में आपूर्ति की जाती है।
Tagsकर्नाटककलबुर्गीकर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसरेत माफियाट्रैक्टरहेड कांस्टेबलहत्याKarnatakaKalburgiKarnataka NewsKarnataka PoliceSand MafiaTractorHead ConstableMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





