पुलिस कॉलोनी में अधिकारी की पत्नी का आतंक, ASI की बेटी पर फेंककर मारा ताला, देखें वीडियो

नई दिल्ली. उत्तर पश्चिम दिल्ली में रहने वाले डीसीपी एस.के सिंह (DCP SK Singh) की पत्नी ने आपसी विवाद में एएसआई (ASI) की बेटी पर ताला फेंक कर मारा है. इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हुई है, उसके आंख के ऊपर माथे पर गहरी चोट आई है. यही नहीं डीसीपी की पत्नी पर पीड़िता को भद्दी गालियां और धमकी देने का भी आरोप है. एएसआई की बेटी ने इस मामले में मुखर्जी नगर थाने में डीसीपी एस.के सिंह की पत्नी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी पक्ष के तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई बयान नहीं आया है.
पुलिस कॉलोनी में ये एक अधिकारी की पत्नी का आतंक नहीं है तो ये और क्या है??? इस वीडियो पर भी नजर डालिए और देखिये कैसे बेसबॉल के रैकेट से पड़ोसियों के गेट पर लगी लाइट तोड़ी जा रही है।@DCPNWestDelhi @DelhiPolice pic.twitter.com/ej9PvOeS6M
— Jitender Sharma (TV9 भारतवर्ष) (@jitendesharma) July 19, 2021
'जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का', दूसरी महिला पर ताला फेंककर मारने वाली ये मोहतरमा दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी की पत्नी हैं। जिस लड़की पर ताला फेंका गया वो एक एएसआई की बेटी। मुखर्जी नगर थाने में पीड़िता की शिकायत तो दर्ज हो गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।@CPDelhi @DelhiPolice pic.twitter.com/WmCaDwPX4T
— Jitender Sharma (TV9 भारतवर्ष) (@jitendesharma) July 19, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





