
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बंदरों के आतंक की वजह से एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी. माजिद अली नाम का शख्स अपने घर की तीसरी मंजिल पर पौधों में पानी डाल रहा था. अचानक कुछ बंदर वहां पहुंचे और माजिद को काटने की कोशिश करने लगे. खुद को बचाने ने चक्कर में माजिद का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. माजिद की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों ने बताया कि निगम से कई बार बंदरों के आतंक की शिकायत दर्ज कराई है, पर कोई एक्शन नहीं लिया गया.
माजिद की मौत से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक ऊपरकोट के शीशे वाली मस्जिद के पास निवासी माजिद तीसरे माले से सीधा मुंह के बल जमीन पर गिरे थे. मृतक के भांजे शादाब ने बताया कि इलाके में बंदरों का आतंक रहता है. आए दिन बंदरों के झुंड आते हैं और आतंक मचाते हैं. इलाके के लोगों ने कई बार वन विभाग और नगर निगम को भी इसकी सूचना दी है. लेकिन लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस घटना के बाद से माजिद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





