भारत

बंदरों का आतंक, बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, खौफ में लोग, जानें पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
25 July 2022 12:56 PM IST
बंदरों का आतंक, बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, खौफ में लोग, जानें पूरी स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बरेली: बरेली में बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है. कुछ दिन पहले बंदरों के एक झुंड ने पिता की गोद से छीनकर चार माह के मासूम को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था. जिससे उसकी मौत हो गई थी. अब बंदरों ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूरे इलाके में बंदरों के आंतक से दहशत का माहौल बना हुआ है.

शाही थाना क्षेत्र के कस्बे दुनका में झोपड़ी में एक बुजुर्ग किसान छोटे लाल आराम कर रहे थे. इस बीच बंदरों का एक झुंड उनकी झोपड़ी में घुसा और उन पर हमला कर दिया. घायल बुजुर्ग के रिश्तेदार हरिओम ने बताया कि घर के अंदर बंदर का एक बच्चा घुसा फिर उसके पीछे कई सारे बंदर घुस गए फिर सबने मिलकर उन पर हमला किया. इस दौरान उन्होंने चारपाई से उठने की कोशिश भी की लेकिन बंदरों ने उनके हाथ और पैरों में काट लिया. शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया. तुंरत ही उन्हें उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया.
बता दें, एक सप्ताह पहले इसी गांव में बंदरों ने पिता के हाथों से चार महीने के बच्चे को छीनकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था, जिससे मासूम की मौत हो गई थी. तब नगर निगम और वन विभाग ने अभियान चलाने के दावे किए थे. बंदरों के इस आतंक से गांव में दहशत का महौल बना हुआ है. लोग अकेले बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग और महिलाओं पर ज्यादा हमले हो रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story