बदमाशों का आतंक, कारों और स्कूटी पर किया पथराव, फिर...

नई दिल्ली: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. पहली घटना शकरपुर के गणेश नगर की है. बीती रात करीब 11 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे इलाके में अफरातफरी मच गई. इस घटना को कार ,बाइक और स्कूटी पर सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है. बदमाशों ने 2 कारों और एक स्कूटी पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया है. कार के शीशे टूटे हुए मिले. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को कई खाली कारतूस मिले हैं.
बीती रात पूर्वी दिल्ली से फायरिंग और हत्या के 2अलग अलग मामले सामने आए.लष्मी नगर इलाके में बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई.3 गोलियां मयूर चौहान नाम के लड़के को मारी.हॉस्पिटल ले जाते समय हुई मौत.पुलिस CCTVफुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश मे जुटी @CPDelhi @DCPEastDelhi @DelhiPolice pic.twitter.com/CNw0ZlpgJ9
— Bhambrisahil94 (@Bhambrisahil941) February 3, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





