भारत

बदमाशों का आतंक: पति के जला दिए पैर, पत्नी से रेप की कोशिश

jantaserishta.com
11 April 2022 4:19 PM IST
बदमाशों का आतंक: पति के जला दिए पैर, पत्नी से रेप की कोशिश
x

DEMO PIC

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जब कैला देवी झील का बाड़ा के लक्की मेला में 9 अप्रैल की देर रात पति-पत्नी अपने गांव से दुकान पर पिता को खाना देने के लिए जा रहे थे. तभी वहां रास्ते में चार बदमाशों ने पत्नी को पकड़ कर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की.

जब पति ने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दी और उसके पैरों को डीजल डाल कर आग लगा दी. मामला बयाना थाना इलाके का है, जहां कैला देवी झील का बाड़ा में लक्की मेला चल रहा है. मेले में पीड़ित पति के पिता ने गन्ना के जूस की दुकान लगा रखी है. पति-पत्नी दोनों पिता को दुकान पर खाना देने के लिए जा रहे थे.
इस दौरान रास्ते में चार बदमाश मिले जिन्होंने पत्नी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश शुरू कर दी थी. लेकिन अपनी पत्नी को बचाने के लिए जब पति ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे बेहरमी से पीटा. इतना ही नहीं बदमाशों ने डीजल डालकर पति के पैरों को आग लगा कर जला डाला.
जानकारी के मुताबिक, बयाना थाना इलाके में झील का बाड़ा के पास गांव नगला खुश प्रेम स्थित है, जहां के निवासी पीड़ित पति-पत्नी कि बदमाशों ने जमकर मारपीट कर दी थी.
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुर ने लक्की मेले में जूस की दुकान खोल रखी है. वह अपने पति के साथ ससुर को खाना देने के लिए जा रही थी. तभी रास्ते में चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश शुरू कर दी थी. जब पति ने उसको बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने हमारे साथ जमकर मारपीट की और पति के पैरों को डीजल डाल कर आग लगा दी.'
वहीं, पीड़ित पति के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर पिता को खाना देने के लिए जा रहा था. तभी बदमाशों ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया और फिर उससे अश्लील हरकत करना शुरू कर दी थी. जब उसने बदमाशों का विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की और डीजल डाल कर उसके पैरों को जला दिया.
पीड़ित पक्ष ने बयाना थाने में चारों बदमाशों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस चारों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.
एएसपी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि परिवादी ने कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने और खुद के पैर जलाने की शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है. जानकारी में आया है कि पीड़ित और दूसरे पक्ष के बीच पहले भी झगड़ा हो गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story