भारत

बदमाशों का आतंक: पहले लड़की के साथ की छेड़छाड़...फिर दुकान में की तोड़फोड़...वारदात CCTV में कैद

jantaserishta.com
23 Nov 2021 7:25 AM IST
बदमाशों का आतंक: पहले लड़की के साथ की छेड़छाड़...फिर दुकान में की तोड़फोड़...वारदात CCTV में कैद
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा के भिवानी में एक बार फिर बदमाशों ने उत्पात मचाया है. दिन दहाड़े 10 से 12 लठेतों ने पुलिस की मौजूदगी में एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और आराम से निकल गए. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद से इलाके दुकानदारों में डर का माहौल पैदा हो गया है. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

बदमाशों ने दिन दहाड़े दुकान में की तोड़फोड़
यह मामला भीवानी के महम गेट के पास रखेजा डेयरी का है. दर्जनभर लठेतों ने एकजुट होकर दिनदहाड़े डेयरी के जमकर तोड़फोड़ की और दहशत का माहौल पैदा कर दिया. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि सबकुछ पुलिस की मौजूदगी में होता रहा. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी फोन कर पुलिस को दी.
पुलिस के सामने बदमाशों ने की तोड़फोड़
इस घटना की शुरूआत रात के समय हुई जब कुछ बदमाशों ने रखेजा डायरी पर पहले रोटी मांगी. रोटी देने में थोड़ी देर होने पर बदमाशों ने दुकान में खड़ी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने दुकान के मालिक रमेश और उनके बेटे हिमांशु पर हमला कर दिया. फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
दुकान के मालिक पर बदमाशों ने किया हमला
इतना ही नहीं सुबह के समय जब दुकान खोली तो 20 से 25 लड़के आए और दुकान पर हमाला कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिस खड़े खड़े सारा तमाशा देखती रही. हमलावर दुकान मालिक को जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए. वहीं मौके पर आए जांच अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि पीड़ित डेयरी संचालक के बयान और सीसीटीवी के आधार पर जांच की जाएगी और आरोपी किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story