भारत

आदमखोर कुत्तों का आतंक, 6 साल की मासूम को जिंदा ही नोच खाया

jantaserishta.com
26 Jun 2021 7:04 PM IST
आदमखोर कुत्तों का आतंक, 6 साल की मासूम को जिंदा ही नोच खाया
x

आदमखोर बने कुत्तों ने 6 साल की मासूम की जान ले ली. खेत के पास 8 से 10 कुत्तों का झुंड खड़ा हुआ था ज‍िसने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया. इस घटना में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. यह शॉक‍िंग घटना राजस्थान के अलवर ज‍िले की है. अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के बरवाड़ाबास गांव में 8 से 10 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 6 साल की मासूम बालिका अमनदीप कौर को नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया. कुत्तों ने बच्ची को जिंदा ही नोच नोच खाया.

गंभीर रूप से घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे बचाया नहीं जा सका. रामगढ़ पुलिस ने मृतक बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मृतक बच्ची के पिता सोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह दिहाड़ी मजदूरी करने खेत पर गया था. मेरी 6 साल की बेटी अमनदीप कौर खेत में मुझे पानी देने आ रही थी. बीच रास्ते में 10 से 15 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया.

कुत्तों ने इतना काट लिया कि मासूम के शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा था जहां से खून नहीं निकल रहा था जिसके कारण वह पूरी तरह खून से लथपथ हो चुकी थी.किसी पड़ोसी की निगाह पड़ी तो उसने उसे कुत्तों से छुड़ाया. इसके बाद उसे रामगढ़ के अस्पताल लेकर आए. यहां के अस्पताल से अलवर रैफर कर दिया. अलवर में बच्ची ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख है. ग्रामीणों का कहना है कि जानवरों के काटने की घटना है. हमें जानवरों के नेचर को देखकर सावधानी बरतने की जरूरत है. छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर दूर भेजने से बचना चाहिए.

रामगढ़ थाने के एएसआई हरिप्रसाद ने बताया कि मृतक बालिका के पिता दिहाड़ी पर गए थे, ज‍िसके ल‍िए बच्ची पानी लेकर आई थी. रास्ते में कुत्तों के झुंड ने बच्ची के मुंह को छोड़ कर सब जगहों से काट कर शरीर को नोच लिया. पूरा शरीर पर खून ही खून हो लथपथ हो गया था. बच्ची को रामगढ़ से अलवर रैफर किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story