भारत

पागल कुत्ते का आतंक, डॉग जैसी हरकत करने लगा इंसान

jantaserishta.com
12 March 2025 11:16 AM IST
पागल कुत्ते का आतंक, डॉग जैसी हरकत करने लगा इंसान
x
सांकेतिक तस्वीर
मौत हुई.
कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक व्यक्ति को पागल कुत्ते ने काट लिया था. जिसके बाद रेबीज संक्रमण फैलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन रेबीज संक्रमण ज्यादा फैलने की वजह से व्यक्ति डॉग जैसी हरकत करने लगा और उसने आइसोलेशन वार्ड में अपना गला काट लिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक ओडिशा के 35 वर्षीय राम चनार को कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था. कुत्ते के काटने के बाद चनार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. क्योंकि उसमें रेबीज के गंभीर लक्षण थे. लेकिन संक्रमण के चलते वह डॉग जैसी हरकत करने लगा और अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसने नोटिस बोर्ड पर लगे शीशे को तोड़ दिया व अपना गला काटने लगा.
इस पर अस्पताल के कर्मचारियों ने रेसकोर्स पुलिस को सूचित किया, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चनार खून की कमी के कारण बेहोश हो चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, चनार के हिंसक व्यवहार और गला काटने का वीडियो वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि रेबीज के संपर्क में आने से दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है. यही वजह है कि जब तक पुलिस नहीं पहुंची, तब तक अस्पताल के कर्मचारियों ने चनार को नहीं रोका. क्योंकि अगर रोकने के दौरान वह किसी भी अस्पताल के कर्मचारी को काटता तो वह भी संक्रमित हो जाता. रेबीज लिसावायरस संक्रमण बुखार से शुरू होता है. अगर समय पर इलाज नहीं मिलता है तो व्यक्ति हिंसक व्यवहार करने लगता है. साथ ही व्यक्ति में लार टपकना और हाइड्रोफोबिया जैसे लक्षण दिखने लगते हैं व 2 से 3 दिनों में व्यक्ति की मौत हो जाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story