
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
सुबह हाथ, पैर बंधा हुआ शव पड़ा हुआ मिला।
बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर इलाके में बदमाशों द्वारा एक ईंट भट्ठे पर तैनात चौकीदार की हत्या कर ट्रैक्टर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सोमवार को बताया कि अलावास वातरी गांव में एक ईंट का भट्टा है जहां चौकीदारी करने वाले हेमराज (60) की रविवार रात में हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि यहां से एक ट्रैक्टर भी गायब है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बीबीनगर इलाके के अलावास वातरी गांव के पास ईंट के भट्टे पर चौकीदार हेमराज का सोमवार की सुबह हाथ, पैर बंधा हुआ शव पड़ा हुआ मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भट्ठे पर खड़ा ट्रैक्टर ले गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





