बादशाह गैंग के आतंक से थर्राया इलाका, निशाने पर छात्र, पैसे नहीं नहीं देने पर…वीडियो

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बदमाशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बादशाह गैंग के बदमाशों ने अवैध वसूली के लिए दसवीं के छात्र को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जिस तरह से कुशाग्र कनोडिया की हत्या हुई वैसा ही तुम्हारे साथ भी होगा. छात्र को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
बता दें, 1 नवंबर को कुशाग्र की हत्या उसकी टीचर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए की थी. कानपुर के साउथ इलाके में फुरकान सिद्दीकी उर्फ लेडी का बादशाह गैंग स्कूली छात्रों के लिए आतंक का पर्याय बन गया है. गैंग को फुरकान सिद्ध और अंशुल यादव मिलकर चलते हैं, इनके खिलाफ कई थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं.
हनुमंत बिहारी इलाके में रहने वाले संदीप गुप्ता के 15 वर्षीय बेटे शशांक गुप्ता को स्कूल के बाहर इस गैंग के बदमाशों ने पीटा. क्योंकि शशांक गुप्ता ने बदमाशों को 50 हजार की वसूली देने का वादा पूरा नहीं किया था. पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस का कहना है कि बादशाह गैंग का लीडर फुरकान सिद्दीकी उर्फ लेडी नए लड़कों को अपने गैंग में शामिल करते हैं. फिर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले लड़कों के साथ मारपीट कर उन्हें लड़ाई-झगड़ों में फंसाते हैं और उनसे रुपये वसूलते हैं. इस मामले पर एसीपी अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस गैंग के खिलाफ कई थानों केस दर्ज हैं.
कानपुर नगर
शहर में रोज नए गैंग बना रहे हैं वायरल वीडियो में बादशाह गैंग के गुर्गे एक छात्र को रंगदारी के लिए मार रहे हैं पूरा मामला हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र का है @Uppolice @kanpurnagarpol pic.twitter.com/UyV3uc7ZUG
— journalist Deepak singh (@DeepakS59723897) December 14, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






