भारत

कुल्हाड़ी गैंग का आतंक, खौफ में लोग, हुई ये वारदात

jantaserishta.com
24 Aug 2022 5:38 PM IST
कुल्हाड़ी गैंग का आतंक, खौफ में लोग, हुई ये वारदात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुणे: पुणे के नरहे इलाके का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें रात के समय नकाबपोश दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप में घुसकार सो रहे कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया और लूट करके फरार हो गए. इस हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हुए हैं. कुल्हाड़ी के किए हमले के चलते उनके सिर पर गंभीर चोट आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुणे के नरहे इलाके में एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने पंप ऑफिस में सो रहे कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया. अचानक हुए वार से कर्मचारी संभल नहीं पाए. बदमाशों ने पंप ऑफिस में सो रहे सभी कर्मचारियों को कुल्हाड़ी से जमकर मारा.
कुल्हाड़ी के हमले से दो कर्मचारियों के सिर से खून निकलने लगा. बदमाशों ने कर्मचारियों से पैसे मांगे. कुल्हाड़ी के डर से उन्होंने पैसे बदमाशों के सामने फेंक दिए. दोनों बदमाश पैसे लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए. इस पूरे मामले में गनीमत इतनी रही कि बदमाशों ने कुल्हाड़ी के पीछे वाले हिस्से से कर्मचारियों पर किए. कहीं धार वाले हिस्से से वार किए होते तो किसी भी जान भी जा सकती थी.
हमला करके लूट की दिल दहला देने वाली घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story