टेरर मॉड्यूल केस: जांच का दायरा बढ़ा, वकील गिरफ्तार, मचा हड़कंप

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी से देश में हिंसा फैलाने की साजिश में गिरफ्तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो और संदिग्धों से पुलिस व जांच एजेंसियों ने शनिवार की देर शाम से पूछताछ शुरू कर दी है। एसीजेएम कोर्ट से 48 घंटे की पुलिस रिमांड की अनुमति मिलने के बाद शनिवार की शाम पुलिस ने बेऊर जेल में बंद झारखंड के रिटायर दारोगा मो. जलालुद्दीन व फुलवारी जेल से वकील नुरुद्दीन जंगी को अपने साथ ले आई। इसकी पुष्टि बेऊर जेल अधीक्षक इं. जितेंद्र कुमार व फुलवारी जेल अधीक्षक लाल बाबू ने की है। दोनों से पुलिस व जांच एजेंसियों से जुड़े अफसर आमने-सामने व अलग-अलग बैठाकर पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों के समक्ष पीएफआई के नेटवर्क, फंडिंग, पीएफआई से जुड़े सदस्यों से संबंधित सवाल दागे गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





