भारत
टेरर फंडिंग मामला: एनआईए ने केरल में पीएफआई के ठिकानों पर मारा छापा
jantaserishta.com
28 Dec 2022 2:37 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में केरल में कई जगहों पर छापेमारी की। एक सूत्र ने कहा कि पीएफआई के कुछ सदस्य उनके रडार पर हैं।
बुधवार सुबह शुरू हुई छापेमारी अभी भी जारी है। एनआईए छापेमारी में अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों की मदद ले रही है।
एनआईए ने हाल ही में केरल की एक अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें दावा किया गया था कि पीएफआई के नेता विभिन्न तरीकों से अलकायदा आतंकवादी समूह के संपर्क में है।
जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि सदस्य एक सीक्रेट विंग चला रहे हैं।
एक सूत्र ने कहा, हाल के छापे के दौरान, एनआईए ने कुछ डिवाइस बरामद की है। उन उपकरणों की स्कैनिंग के दौरान, एजेंसी को पता चला कि पीएफआई नेता अलकायदा के संपर्क में थे और उनका एक सीक्रेट विंग भी है।
पीएफआई के पूरे नेटवर्क का एनआईए ने हाल ही में किए गए देश भर में छापे के दौरान भंडाफोड़ किया और पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही उसके सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





