भारत

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, एक की गई जान

jantaserishta.com
19 Feb 2023 2:42 PM IST
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, एक की गई जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

खाद दुकानदार की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दूसरे साथी गोली लगने से मामूली रूप से घायल हुए हैं.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में महाशिवरात्रि की रात बेखौफ बदमाशों ने पहले मोहल्ले के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की और फिर वापस लौटने के दौरान एक दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक खाद-बीज विक्रेता शादी समारोह से लौट रहे थे.
बदमाशों ने दुकानदार और उसके साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में खाद दुकानदार की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दूसरे साथी गोली लगने से मामूली रूप से घायल हुए हैं.
घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह की है जहां बीती रात करीब 2 बजे दुकानदार को गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि नागदह निवासी राम कुमार महतो अपने दोस्त गजेंद्र के साथ पास के ही मोहल्ले से एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान घर पहुंचने से पहले कुछ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर राम कुमार की हत्या कर दी. राम कुमार के दोस्त इस घटना में जख्मी हुए हैं जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंघौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की जांच में जुट गई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि मृतक लोहियानगर ओपी क्षेत्र के बाघी चौक पर स्टेट बैंक के नीचे साइकिल और खाद बीज की दुकान चलाते थे. महाशिवरात्रि की रात होने के कारण आतिशबाजी हो रही थी जिससे लोगों को गोल चलने की आवाज सुनाई नहीं दी.
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि 5 की संख्या में बदमाश पहले मोहल्ले में एक घर का दरवाजा तोड़कर घुस गये और मोबाइल छीनने लगे.
बदमाश 2 लाख रुपए मांगने लगे और नहीं मिलने पर दरवाजा पीटते हुए बाहर निकले. उसी दौरान बदमाशों को बाहर राम कुमार महतो दिख गए जिसे उन्होंने गोली मार दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story