
x
स ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में एक महिला सहित दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि रानी तलाब जीरोमाईल के पास एक व्यक्ति के द्वारा महिला एवं पुरूष को ईट-पत्थर से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही पुरूष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इधर, पुलिस ने मौके पर से ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में औद्योगिक थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक की पहचान चांदनी चौक, फतेहपुर के रहने वाले मोहम्मद अजाद के रूप में की गई है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





