भारत

भयानक VIDEO: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मंजर

jantaserishta.com
5 Oct 2022 11:18 AM IST
भयानक VIDEO: तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मंजर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शव के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए.
हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा से एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ. जहां पर लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. मंगला एक्सप्रेस ट्रेन आने की वजह से रेलवे फाटक बंद था बावजूद इसके बुजुर्ग पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था. यह हादसा इतना भयानक था कि शव के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए. यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ.
जानकारी के मुताबिक मृतक आत्माराम (52 साल) खिरकिया के राजीव नगर के रहने वाले थे. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक आत्माराम अपनी बहन और बहनोई के मकान के पास अलग रहता था. उसकी शादी नहीं हुई थी और वो ठेला चलाते थे.
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि साल 2017 में फटक बंद की वजह से सीएम शिवराज सिंह चौहान को 37 मिनट तक यहां रुकना पड़ा था. उसके बाद उन्होंने यहां पुल बनवाने का ऐलान किया था. लेकिन अब तक यह यहां पर कोई पुल नहीं बना. यह हादसा बुजुर्ग की अपनी लापरवाही की वजह से हुआ. रेलवे पुलिस लोगों को इस तरह के जोखिम ना लेने के लेने लिए समय-समय पर अवगत कराती रही है. पर बहुत कम लोग नियमों का पालन करते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story