भारत
OMG! सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ खतरनाक सड़क हादसा, लोग हैरान
jantaserishta.com
11 Feb 2023 10:16 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
हवा से बातें करती तेज रफ्तार कार ने एक साथ 3 वाहनों को टक्कर मार दी.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में हवा से बातें करती तेज रफ्तार कार ने एक साथ 3 वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, भयानक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिखा कि 17 वर्षीय नाबालिग कार चला रहा है. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर वह 3 वाहनों से जा टकराई.
घटना मालवीय नगर के प्रधान मार्ग की है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 17 साल का नाबालिग कार में सवार होकर मालवीय नगर से गुजर रहा था. उसने ऐसी अंधाधुंध कार दौड़ाई कि सबसे पहले घुमाव में स्कूटी को टक्कर मारी, उसके बाद एक बाइक और फिर खड़ी कार को टक्कर मार दी. इसमें सभी वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
हादसे में स्कूटी सवार महिला की तीन अंगुलियां कट गईं. तो वहीं, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने कार चलाने वाले नाबालिग को दबोच लिया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
डीसीपी ईस्ट राजीव पचार ने बताया कि गुरुवार दोपहर प्रधान मार्ग पर करीब 1 बजे सूचना मिली कि तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. जांच में सामने आया कि कार को नाबालिग चला रहा था. हादसे में स्कूटी सवार दिव्या कायथवाल, बाइक सवार हितेश अग्रवाल और मनोज शर्मा गंभीर घायल हुए हैं. तीनों के हाथ-पैर फ्रैक्चर हुए हैं, जो हॉस्पिटल में भर्ती है. कार चला रहा नाबालिग यूपी के इटावा का रहने वाला है. लेकिन परिवार के साथ वह मालवीय नगर में रहता है. फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया गया है. आगामी कार्रवाई जारी है.
Tagsजयपुरजयपुर न्यूज़जयपुर पुलिसमालवीय नगरएक्सीडेंटJaipurJaipur NewsJaipur PoliceMalviya NagarAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





