भारत

कैमरे में कैद भयानक VIDEO, बच्ची की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
14 Sept 2023 8:20 AM IST
कैमरे में कैद भयानक VIDEO, बच्ची की दर्दनाक मौत
x
बच्ची को कार ने रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन साल की बच्ची को कार ने रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने लोगों ने जैसे-तैसे समझाया और मामला शांत कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम हुई. यहां सिल्वर हाइट अपार्टमेंट परिसर में तीन साल की बच्ची अपनी मां के साथ खेल रही थी. उसकी मां परिसर में टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी. उसी बीच बच्ची टहलती हुई गेट की तरफ निकल गई, तभी वहां से तेज रफ्तार में एक कार गेट की तरफ आई. कार बच्ची को रौंदती हुई चली गई, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.
बच्ची के पिता दुर्गेश गुप्ता बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं. दुर्गेश ने घटना की जानकारी कैसरबाग पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है. इस घटना को लेकर बच्ची के परिवार में मातम पसर गया. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story