भारत

सगाई तोड़ने पर लड़की का खौफनाक कदम, दिया रूह कंपाने वाली घटना को अंजाम

Shantanu Roy
5 Feb 2023 11:26 PM IST
सगाई तोड़ने पर लड़की का खौफनाक कदम, दिया रूह कंपाने वाली घटना को अंजाम
x
गुरदासपुर। एक लड़की ने अपने मंगेतर, चाचा तथा मासी की गोली मार कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि मंगेतर तथा उसके परिवार ने सगाई तोड़ दी थी। घटना सरहद पार पाकिस्तान के जिला गुजरांवाला के कस्बा मौजा नत्थोसूआ की बताई जा रही है, जहां पर लड़की ने सगाई टूटने से गुस्से में आकर उक्त खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। सीमापार सूत्रों के अनुसार हाफिजाबाद के नोटा गोल्डन की रहने वाली लडक़ी मोहसित ऐजाज की सगाई उसके चाचा उत्ताऊला के बेटे रफीक उल्ला से हुई थी। परंतु कुछ पहले रफीक तथा चाचा उत्ताऊल्ला ने यह सगाई मोहसिन पर कई तरह के आरोप लगा कर तोड़ दी।
जिस पर मोहसिन खफा चल रही थी तथा दोनों परिवारों के बीच विवाद बना हुआ था। आज उसकी मासी साफिया निवासी मौजा नत्थूसूआ जो मंगेतर रफीक की भी रिश्तेदार थी, के घर पर समझौता करने के लिए दोनों परिवार इक्कठे हुए। कुछ देर बातचीत करने के बाद कुछ तरकार बढ़ गई, जिस पर लड़की मोहसिन ने गोली चला दी, जिससे रफीक, उसके पिता उत्ताऊल्ला तथा मासी साफिया की मौत हो गई। इस घटना के बाद मोहसिन वहां से भाग गई, पंरतु लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Next Story