भारत

सड़क पर दिखा भयानक नजारा, चिल्लाते रहे लोग, VIDEO

jantaserishta.com
12 Aug 2023 9:49 AM IST
सड़क पर दिखा भयानक नजारा, चिल्लाते रहे लोग, VIDEO
x
हिट एंड रन की घटना सामने आई है.
सूरत: गुजरात के सूरत में एक और हिट एंड रन की घटना सामने आई है. डिंडोली क्षेत्र में एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. घटना में कार के नीचे बाइक आ गई और फंसकर रह गई. उसके बाद चालक 800 मीटर तक कार भगाता रहा. गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार दूर जाकर गिरा और बाल-बाल बच गया. कार से बाइक को घसीटे जाने की इस घटना को देखकर लोग दंग रह गए. हादसे के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है.
घटना गुरुवार रात 8 बजे की है. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक ग्रे कलर की ब्रेजा कार तेजी से सड़क पर दौड़ रही है. उस कार के नीचे से चिंगारी निकल रही है. ये तस्वीरें सूरत के डिंडोली इलाके की शुभ वाटिका रेजीडेंसी से सुमुख सर्कल तक देखी गईं.
इन सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि कार के नीचे बाइक फंसी होने के बावजूद चालक तेज रफ्तार से चलता रहा. मामले में अब तक थाने में शिकायत नहीं की गई है. हालांकि, जब यह घटना हुई तब डिंडोली थाने की पीसीआर मौके पर पहुंची. घटना में बाइक चालक को चोटें भी आई हैं, लेकिन किसी उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. बाइक चालक का कहना था कि हादसे के बाद वो किसी तरह दूर जाकर गिरा, जिससे उसे चोटें आई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story