भारत

मौत का भयानक मंजर, युवक की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो

jantaserishta.com
1 Jan 2023 12:31 PM IST
मौत का भयानक मंजर, युवक की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

युवक लपटों में घिरा पाया गया.
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार-रविवार की रात में बाइक सवार के साथ गंभीर हादसा हो गया. बाइक सहित बीच सड़क पड़ा युवक लपटों में घिरा पाया गया. युवक की छाती से नीचे के शरीर में आग लगी हुई थी. मौके से गुजर रहे लोगों ने यह मंजर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. किसी तरह युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मगर, युवक की रास्ते में मौत ही चुकी थी.
दरसअल, शनिवार-रविवार की रात करीब एक बजे जिले की थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर से लखनऊ को जाने वाले स्टेट हाईवे पर ओयल कस्बे के पास बीच सड़क पर एक पल्सर बाइक सवार सड़क पर पड़ा हुआ था.
बाइक और उसके शरीर में आग लगी हुई थी. युवक की छाती के नीचे का हिस्सा लपटों में घिरा था. मौके से गुजर रहे लोगों ने जब यह देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए. कुछ लोग अपने वाहन रोककर युवक को बचाने के लिए आए.
मिट्टी, पानी, राख डालकर आग को बुझाया गया. घटना की जानकारी लखीमपुर खीरी पुलिस को दी गई. 108 पर फोन कर एंबुलेंस भी बुलाई गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर झुलसे युवक अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी. उसका शरीर बहुत ही बुरी तरह से झुलस चुका था. उसके बारे में जानकारी निकाली जा रही है. फिलहाल उसका शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story