भारत

घोर कलयुग! दामाद-सास IN LOVE, एक और मामला

jantaserishta.com
29 April 2025 9:47 AM IST
घोर कलयुग! दामाद-सास IN LOVE, एक और मामला
x
जानें स्टोरी.
बस्ती: जैसे अलीगढ़ में सास अपने होने वाले दामाद के साथ भागी थी ठीक उसी तरह का एक मामला यूपी के ही बस्ती में सामने आया है. यहां भी एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई. यह घटना बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस ने परिजनों की सूचना पर लड़के और महिला की तलाश शुरू कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबौलिया इलाके के रहने वाले एक लड़के का रिश्ता चार महीने पहले गोंडा जिले के एक गांव की लड़की से तय हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन इसी दौरान लड़की की मां भी लड़के से बातचीत करने लगी. शुरुआत में घर वालों को इस पर कोई संदेह नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का समय बढ़ने और व्यवहार में बदलाव को देखकर परिवार वालों को शक हुआ. परिजनों के मुताबिक, जब बात खुलकर सामने आई तो लड़की वालों ने लड़के के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद लड़की का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया. शादी की तारीख मई महीने में रखी गई, हालांकि लड़के और महिला के बीच बातचीत बदस्तूर जारी रही. आरोप है कि तीन दिन पहले ही लड़का अपनी होने वाली सास के साथ घर से भाग गया.
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने युवक के घर पर भी पहुंची लेकिन वह वहां भी नहीं मिला. पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा. युवक और महिला की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
बस्ती की यह घटना हाल ही में अलीगढ़ के मामले से काफी मिलती-जुलती है. वहां भी एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी. वहां भी सगाई के बाद लड़की की मां और दामाद के बीच बातचीत शुरू हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी. अलीगढ़ मामले की तरह ही बस्ती में भी परिवार और समाज को गहरी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोनों को बरामद कर लिया जाएगा. फिलहाल, दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story