भारत

DND पर शाम को भी लगा भयानक जाम, नोएडा और दिल्ली के बीच सैकड़ों वाहन फंसे

Admin Delhi 1
3 April 2023 2:54 PM GMT
DND पर शाम को भी लगा भयानक जाम, नोएडा और दिल्ली के बीच सैकड़ों वाहन फंसे
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा के लोगों को आए दिन दफ्तरों आने और जाने के समय जाम से जूझना पड़ रहा है। हाईटेक में सभी तरीके की सुविधा होने के बावजूद जाम की समस्या का हल नहीं निकल रहा है। शहर के मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या अब आम हो गई है। जाम की सबसे ज्यादा समस्या नोएडा बॉर्डर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाली सड़कों पर रहता है। फिलहाल शाम के समय लोग दफ्तरों से निकल रहे हैं। ऐसे में डीएनडी फ्लाईओवर पिछले कुछ महीनों से जाम के लिए बदनाम हो चुका है। यहां घंटों लंबा जाम लगने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाला प्रत्येक व्यक्ति परेशान हो चुका है।

हफ्ते के पहले दिन डीएनडी चौक पर बुरा हाल: यह हाइवे अपनी रफ़्तार के लिए जाना जाता है लेकिन हर रोज जाम लगने के क्रम में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को की शाम को भी DND पर भयानक जाम लगा है। जाम की तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स सिद्धार्थ मिश्रा ने साझा की है। इस फोटो में डीएनडी पर जाम लगा हुआ दिख रहा है। वहीं यातायात पुलिस ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा, “नोएडा-DND टॉल बॉर्डर पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात धीमी गति से चल रहा है। यातायात पुलिस कर्मी मौजूद हैं यातायात सामान्य बनाने में लगे हैं।”

चार मूर्ति पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर इस समय भीषण जाम लगा हुआ है। हालत यह हो गई है कि एक मूर्ति गोल चक्कर से लेकर चार मूर्ति तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। वाहन रेंग-रेंग के चल रहे हैं। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद है, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से जाम की स्थिति लगातार बरकरार है।

Next Story