
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इस इमारत में विदेशी कामगार रह रहे थे.
नई दिल्ली: मालदीव की राजधानी माले में एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई. इस इमारत में विदेशी कामगार रह रहे थे. आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने कार रिपेयरिंग गैराज में लगी. इस घटना में नौ भारतीयों समेत एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हुई है. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं.
अधिकारियों का कहना है कि इमारत में लगी आग के बाद ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए हैं. यह आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर के कार रिपेयरिंग गैराज में लगी थी.
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 10 शव बरामद किए हैं. आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए थे. पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक है.
इस घटना के बाद मालदीव में बुरी परिस्थितियों में रह रहे विदेशी कामगारों का मामला फिर से चर्चा में आ गया है. मालदीव के राजनीतिक दलों ने कहा है कि विदेशी कामगारों को दयनीय स्थिति में यहां रहना पड़ता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





